तरनतारन (पंजाब): पंजाब में खौफनाक वारदात के तरनतारन जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम विवाह (Love Marriage) से नाराज दो भाइयों ने दिनदहाड़े अपने ही जीजा की बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने महज 37 सेकंड के भीतर धारदार हथियार (किर्च/चाकू) से युवक पर ताबड़तोड़ 83 वार किए। लहूलुहान हालत में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस सनसनीखेज वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
क्या है पूरा मामला?
मृतक की पहचान 22 वर्षीय जगजीत सिंह उर्फ जग्गा (निवासी गांव कादगिल) के रूप में हुई है, जो पेशे से डीजे का काम करता था।
प्रेम विवाह से नाराज था परिवार: जगजीत को नौरंगाबाद गांव की रहने वाली जशनप्रीत कौर से प्यार हो गया था। दोनों परिवारों की असहमति के बावजूद करीब एक महीने पहले दोनों ने भागकर शादी कर ली थी।
सुलह के बहाने जाल: कुछ दिन पहले पंचायत और परिवार के बीच बातचीत के बाद जगजीत अपनी पत्नी को वापस अपने गांव लेकर आया था।
बस स्टैंड के बाहर हमला: रविवार को जगजीत अपनी सास को छोड़ने तरनतारन बस स्टैंड गया था। जैसे ही वह बस स्टैंड के बाहर पहुंचा, पहले से घात लगाकर बैठे लड़की के दोनों भाइयों—जसप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह ने उसे घेर लिया।
37 सेकंड का खूनी खेल
प्रत्यक्षदर्शियों और सामने आए वीडियो के अनुसार, आरोपियों ने जगजीत को मोटरसाइकिल से उतरते ही पकड़ लिया और उस पर अंधाधुंध चाकू चलाने लगे।
एक आरोपी जसप्रीत ने करीब 36 बार और दूसरे भाई हरप्रीत ने 47 बार चेहरे, सिर और गर्दन पर वार किए।
महज 37 से 40 सेकंड में जगजीत के शरीर पर 83 गहरे घाव कर दिए गए, जिससे उसने मौके पर ही तड़प-तड़प कर जान दे दी।
वारदात के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने एक आरोपी जसप्रीत सिंह को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि दूसरा भाई हरप्रीत फरार होने में कामयाब रहा।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की जानकारी मिलते ही तरनतारन सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
एक आरोपी गिरफ्तार: पंजाब में खौफनाक वारदात पुलिस ने मुख्य आरोपी जसप्रीत सिंह को हिरासत में ले लिया है, जबकि फरार आरोपी हरप्रीत की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
साजिश का एंगल: पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह पूरी साजिश पहले से रची गई थी। मामले में परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका और फोन रिकॉर्ड्स की भी जांच की जा रही है।
घटना से जुड़ी मुख्य बातें:
विवाद की वजह: जगजीत सिंह ने करीब एक महीने पहले लड़की के परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था।
घटनास्थल: तरनतारन बस अड्डे के बाहर जब जगजीत अपनी सास को छोड़ने गया था, तभी लड़की के दोनों भाइयों (जसप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह) ने उसे घेर लिया।
हमला: दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर कुछ ही सेकंड के भीतर दर्जनों बार चाकू से हमला किया।
कार्रवाई: पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर एक आरोपी जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।











